बरेली में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पुलिस लाइन में अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया। सटीक ड्रिल, सशक्त कदमताल और आकर्षक मार्चपास्ट के माध्यम से बरेली पुलिस ने न केवल अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की भूमिका को समाज की मजबूत ढाल बताया।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरेली पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड ने उपस्थित जनसमूह को गर्व और उत्साह से भर दिया। इस बार का आयोजन अपने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और सशक्त प्रस्तुति के कारण पूर्व वर्षों से अलग और अधिक प्रभावशाली नजर आया। परेड की सजीव कदमताल और सटीक तालमेल ने यह संदेश दिया कि बरेली पुलिस हर परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को तत्पर है।
मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य एवं एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और टुकड़ियों के अनुकरणीय प्रदर्शन की प्रशंसा की। क्रिप्टोनाइट घोड़े पर सवार प्रथम परेड कमांडर एएसपी शिवम आशुतोष, द्वितीय परेड कमांडर हर्ष मोदी तथा तृत